भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर। भाकपा माले का 12वां राज्य सम्मेलन का आयोजन 16, 17 व 18 मई को दरभंगा के लहेरियासराय में होगा। पार्टी नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि आमलोगों की हितों को लेकर भाकपा-माले का 12वां राज्य सम्मेलन जनसंघर्षों को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने बताया कि राज्य सम्मेलन में जिलों से चुने हुए प्रतिनिधि शामिल होंगे। पार्टी की ओर से राज्य प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है। भागलपुर जिला में प्रतिनिधि चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 12 व 13 अप्रैल को है। 15 अप्रैल को स्क्रूटिनी और 17 अप्रैल को चुनाव व मतों की गिनती होगी। चुने हुए प्रतिनिधि को राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.