मोतिहारी, मार्च 1 -- लखौरा। लखौरा गद्दी चौक स्थित एक स्कूल परिसर में रविवार को भाकपा माले का 9वां अंचल सम्मेलन जीत लाल सहनी के संचालन में संपन्न हुआ। का. रूपलाल शर्मा ने झंडोतोलन किया । सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा-माले लिबरेशन के जिला सचिव ने कहा कि लखौरा में आयोजित 9वें अंचल सम्मेलन से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता साथियों से लेकर ग़रीब जनता को नई ऊर्जा मिलेगी । आगे भूमि अधिकार और रोजगार अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। देश संविधान से चलेगा, प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के मन से नहीं। जन संघर्षों के दौरान सड़कों पर हमारे सभी साथी अगली पंक्ति में रहेंगे। नौजवानों ,महिलाओं अल्पसंख्यकों, दलित -महादलित समुदाय के गरीबों के बीच हम लोग जाकर गांव-गांव में जन संवाद करेंगे । साथ ही मोतिहारी ग्रामीण क्षेत्र में लाल झंडे को शक्तिशाली...