आरा, मार्च 22 -- आरा। शहीदे आजम भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर आज सोमवार से भाकपा माले का 14वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन शहीद ए-आजम भगत सिंह नगर के रामनरेश राम सभागार आरा और नागरिक प्रचारिणी सभागार आरा में आयोजित होगा। जिला सम्मेलन शुरू होने से पहले कर्मन टोला स्थित भगत सिंह की मूर्ति पर श्रद्धांजलि और मूर्ति स्थल से ही युद्ध विरोधी-साम्राज्यवाद विरोधी मार्च निकलेगा। फिर नागरिक प्रचारिणी सभागार में झंडोत्तोलन व शहीदों को श्रद्धांजलि होगी। उद्घाटन भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य व बिहार राज्य सचिव कुणाल करेंगे। जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह होंगे। मुख्य अतिथि भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.