बोकारो, फरवरी 14 -- भाकपा माले कसमार प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को सम्मेलन आज संपन्न का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ कम्युनिस्ट आंदोलन के शहीदों को एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता गंगाधर महतो, उमाशंकर महाराज, कुसुम देवी तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा कि प्रखंड का सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब पूरा सिस्टम नाकाम है, कोई भी प्रशासनिक महकमा जनता के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। सरकारी उच्च पदों पर बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। एप्सटिन फाइल इसका ताजा सबूत है। लाल झंडे को कसमार में सबसे ज्यादा मजबूत बनाना समय की जरूरत है। जन विरोधी नीतियों का जवाब मुक्कमल आंदो...