भाकपा माले का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत-मजदूर किसान सभा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से जुलूस निकाला। अध्यक्षता पार्टी के जिला कमेटी के सदस्य अनुकूल कुमार ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जमीन संबंधी उनकी जायज मांगों को सरकार व प्रशासन जल्द पूरा करें। अगर सरकार टालमटोल करती है तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद उदय चौधरी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल जिलाधिकारी की अनुपस्थित में एडीएम को स्मार पत्र सौंपा। इसमें बंदोबस्ती का पर्चाधारियों को जल्द दखल-दहानी कराने, भूमिहीन-गरीबों को बासगीत पर्चा देने, सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीनों को आवास की वैकल्पिक व्यवस्था के बिना बुलडोजर चलाकर उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.