चंदौली, दिसम्बर 9 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के दुर्गा मंदिर से भाकपा माले जुलूस निकालकर बुधवार को आज उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में 48 घंटे का भूख हड़ताल शुरू होगा। इसमें वनाधिकार कानून के तहत भूमि का मालिकाना हक, बेदखली पर रोक और आदिवासी-वनवासी समुदायों को मूल अधिकार दिलाने आदि मांगों को लेकर भूख हड़ताल की घोषणा किया है। राज्य स्थायी समिति सदस्य व जिला सचिव कॉमरेड अनिल पासवान, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा राज्य काउंसिल सदस्य कॉमरेड रामकृत कोल और एपवा जिला अध्यक्ष मुन्नी गोंड के नेतृत्व में तहसील परिसर में भूख हड़ताल किया जाएगा। भाकपा (माले) जिला स्थायी समिति सदस्य पतालू गोंड ने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत दावा दाखिल करने वाले पात्र लोगों को अब तक उनकी जमीन का मालिकाना हक नहीं दिया गया है। पीढ़ियों से बसे आदिवासी और वन...