भभुआ, फरवरी 16 -- पुराना चौक, एकता चौक के रास्ते शहर के मुख्य मार्गो पर किया भ्रमण सरकार के खिलाफ लगाए नारे, कहा- नेताओं को केस में फंसाना बंद करे (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। पार्टी की राज्य कमेटी के आह्वान पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भभुआ शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। माले कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय से निकलकर पुराना चौक, एकता चौक होते हुए शहर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण किया। इस दौरान वह सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि राजनैतिक तरीके से नेताओं को मुकदमा में फंसाना बंद करो और गोपालगंज के भोरे निवासी इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र जितेंद्र पासवान, कोरैया गांव निवासी श्रीराम भगत सहित सभी नेताओं को रिहा करने की मांग की। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भाकपा माले की राज्...