समस्तीपुर, फरवरी 28 -- मोरवा, एसं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले व खेतिहर मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसे संबोधित करते हुये कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को हर हाल में किसानों की हित की बात करनी होगी। इससे संबंधित ज्ञापन अंचल अधिकारी आलोक रंजन को सौंपा गया। साथ ही गरीबों के लिए बासगीत पर्चा देने, भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने, दाखिल खारिज के लंबित मामले को जल्द पूरा करने की मांग की गई। मौके पर शिवनंदन शर्मा, नंदकिशोर पासवान, अशर्फी दास, इंदल दास समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.