भाकपा माले और खेग्रामस चलाएगा काम दो आंदोलन
बिहारशरीफ, जून 10 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। भाकपा-माले और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की संयुक्त बैठक बुधवार को सोनियावां पंचायत में की गयी। पंचायत सचिव दिनेश दास ने बैठक की अध्यक्षता की। नेताओं ने बताया कि दोनों संगठन मिलकर काम दो आंदोलन चलाएंगे। नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार बुलडोजर, फर्जी एनकांउटर व नफरत की राजनीति कर रही है। महंगाई व बेरोजगार चरम पर है। केन्द्र की सरकार ने मनरेगा को खत्म कर मजदूरों के बुनियादी अधिकार का समाप्त कर दिया है। इन सबके के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में प्रमोद यादव, सुरेन्द्र रविदास, बैजू बिंद, संजय रविदास, कलावती देवी, संजू देवी, जयमनी देवी, चंपा देवी, रंजीत प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, जयप्रकाश रविदास, वीरेन रविदास, बद्री रविदास, सत्येन्द्र रविदास, बेचन बिंद, श्रवण प्रसाद आदि मौजूद थे। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.