गिरडीह, जून 9 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भाकपा माले अड़वारा लोकल कमेटी का 5 वां सम्मेलन सोमवार को पहाड़पुर गांव में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत जन आंदोलनों में शहीद हुए लोगों की स्मृति में 1 मिनट का मौन रखकर हुई। इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर किसान-मजदूरों के प्रतीक पार्टी का झंडा फहराया गया। पूर्व कमेटी की ओर से पूर्व मुखिया लालजीत मरांडी ने सालभर की पहल और राजनीतिक-सामाजिक स्थिति पर दस्तावेज प्रस्तुत किया। दस्तावेज पर 26 प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया। अंत में सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय नई लोकल कमेटी का चुनाव किया गया। कमेटी का सचिव भुनेश्वर महतो को बनाया गया। यह भी पढ़ें- भाकपा माले बेंगाबाद उत्तरी जोन की लोकल कमेटी का सम्मेलन सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाकपा माले प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने कहा कि 90 के दशक में सामंती धाक के खिलाफ...