गिरडीह, मार्च 18 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। भाकपा माओवादी संगठन के खात्मे के लिए केंद्र सरकार की घोषित डेडलाइन पर पुलिस जोर शोर से काम कर रही है। नियत तारीख तक नक्सल का सफाया के लिए पूरी ताकत झोंक दी जा रही है। झारखण्ड पुलिस ब्यूरो सदस्य एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के आत्मसमर्पण की कोशिश में जुटी है। गिरिडीह पुलिस मंगलवार को मिसिर बेसरा के परिजनों से मिलकर उन सबसे आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करने को कहा है। बताया जाता है कि केंद्र सरकार की घोषित अवधि के अनुसार नक़्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलता मिली है। नक़्सल संगठन के खात्मे के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति व पुलिस का अभियान रंग ला रही है। पुलिस ने कई इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। वहीं कई इनामी नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा को अपना चुके हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.