बेगुसराय, मई 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नवटोलिया पहसारा में शनिवार को भाकपा शाखा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पिक्कू झा ने की। बैठक में बढ़ती महंगाई, मनरेगा भुगतान में अनियमितता तथा किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ सीपीआई ने निकाला जुलूसमहंगाई पर चर्चा अंचल प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों से महंगाई में और वृद्धि होगी। इसका सीधा असर रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं पर पड़ेगा जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि पहले से आर्थिक दबाव झेल रहे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की परेशानी और बढ़ जाएगी।मनरेगा भुगतान में अनियमितता उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान अब...