जमशेदपुर, नवम्बर 15 -- जमशेदपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा या सीपीआई) की सिंहभूम जिला परिषद की ओर से धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर साकची स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जिला सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने कहा कि हम झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी झारखंड वासियों को शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन जिस जल, जंगल, जमीन के लिए धरती आबा बिरसा मुंडा ने आहुति दी, आज उस पर पूंजीपतियों की नजर है। इसलिए आज फिर से संकल्पित होकर संघर्ष करने की जरूरत है। सीपीआई के वरिष्ठ नेता शशि कुमार ने कहा, पूंजीपतियों की जो नजर झारखंड के खनिजों पर है, उसे लूट से बचाने की जरूरत है।इस मौके पर भाकपा के वरिष्ठ नेता हीरा अरकने, निगमानंद पाल, हुसैन अंसारी, छात्र नेता विक्रम कुमार, मोहम्मद याकुब, मिथलेश ...