पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की भीम संदेश यात्रा के तहत सोमवार को बेलवाटिका में यात्रा की शुरुआत करते हुए एक बैठक कर लोगों को प्रोत्साहित किया गया। अध्यक्षता ललन कुमार सिन्हा ने की। भाकपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि मार्क्सवाद और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के बीच गहरा संबंध है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज के दौर में इन विचारों को पढ़ना और समझना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में समानता और न्याय की स्थापना हो सके। राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, नसीम राइन, सोनू अहमद, बबन राम, शाखा सचिव कुलदीप राम, उदित राम आदि ने भी विषय रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.