भाकपा ने पुण्यतिथि पर जयबहादुर के कृत्यों को किया नमन
मऊ, अगस्त 9 -- मऊ, संवाददाता। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भाकपा के पूर्व सांसद जय बहादुर सिंह की 59वीं पुण्य तिथि पर रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष भाकपा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जुटे किसानों,मजदूरों और वामपंथी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व को नमन किया। अध्यक्षता करते हुए राम नारायण सिंह ने कहा कि शोषण और जुल्म के खिलाफ जय बहादुर का संघर्ष सदियों तक युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बना रहेगा। कहा कि पूंजीवाद -फासीवाद के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन विकसित कर निर्णायक संघर्ष के लिए व्यापक वामपंथी एकता समय की मांग बन गयी है। संचालन भाकपा जिला मंत्री कामरेड राम अवतार सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा में विनोद कुमार राय, रामसोच यादव, देवेंद्र कुमार मिश्रा, रामकुमार भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.