रांची, जून 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कृषि निदेशालय की प्रति बूंद अधिक फसल (पीडीएमसी) योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार को कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज को ज्ञापन सौंपा। भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2022-23 में सीपेट जांच में घटिया सामग्री की पुष्टि के बाद 12 से 13 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया गया था, लेकिन आदेश के बावजूद ये कंपनियां परोक्ष रूप से आपूर्ति जारी रखे हुई हैं। भाकपा ने ब्लैकलिस्टेड कंपनियों पर तत्काल रोक, दोषी अधिकारियों की उच्चस्तरीय जांच और किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री सुनिश्चित करने की मांग की है। भाकपा नेता ने बताया कि कृषि निदेशक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों के उपायुक्तों से जांच रिपोर्ट ...