भाकपा ने डाड़ी प्रखंड में जनसंपर्क किया
रामगढ़, जून 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को डाड़ी प्रखंड के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान में प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार, प्रखंड सचिव नेमन यादव शामिल थे। इनलोगेों ने प्रखंड के रबोध, हुआग, बेलसगरा, चैनपुर, कनकी, डाड़ी, होसिर, मिश्राइनमोढ़ा गिद्दी ए, गिद्दी सी, हेसालौंग आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर 30 जून को हजारीबाग में कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का अपील किया। जनसंपर्क अभियान में दशमी देवी, दिनेश तुरी, जगन्नाथ तुरी, गणेश राम, शहीद सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.