भाकपा ने चलाया पदयात्रा कार्यक्रम
बांका, अगस्त 8 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। महंगाई, बेरोजगारी सहित केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा का प्रतिदिन पदयात्रा कार्यक्रम जारी है। आगामी 1 सितंबर को दिल्ली चलो कार्यक्रम के तहत भाकपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के दौरान शनिवार को पदयात्रा कार्यक्रम धोरैया बाजार में किया गया। स्थानीय एसडीएमवाई महाविद्यालय परिसर से निकलकर पदयात्रा कार्यक्रम गंगदौरी होते हुए धोरैया बाजार पहुंचा, जहां माला हाट परिसर में कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी सहित केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी द्वारा 1 सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : महंगाई, भ्रष्टाचार, मजदूर-किसानों के मुद्दों पर भाकपा की पदयात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.