भाकपा ने घासीराम मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रांची, मई 28 -- बुंडू, संवाददाता। कॉमरेड घासीराम मुंडा की पांचवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को बुंडू के हेसादा में भाकपा-माले द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा से पूर्व महंगाई पर रोक लगाने, पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा को मजबूत करने, रायसा जलाशय परियोजना रद्द करने तथा नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत कॉमरेड घासीराम मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिला सचिव जगमोहन महतो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.