भाकपा ने की साकची, बिष्टुपुर की कोचिंग संस्थानों को जांच की जांच की मांग
जमशेदपुर, जून 25 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जिले के शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि देश के विभिन्न शहरों में संचालित शिक्षा संस्थानों और कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कई गंभीर दुर्घटनाएं हुई हैं। हाल ही में लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से कई बच्चों की मौत की घटना का उल्लेख करते हुए पार्टी ने ऐसे हादसों से सबक लेने की आवश्यकता बताई। भाकपा ने विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों की प्रशासनिक जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- कोचिंग बंदी से तैयारी कर रहे लाखों बच्चों का क्या होगा? अखिलेश बोले- सुरक्षा के नाम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.