भाकपा ने किया चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
अमरोहा, अक्टूबर 2 -- गांधी-शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकाला। चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता शहर के मोहल्ला चामुंडा स्थित पार्टी कार्यालय से शेरपुर चुंगी होते हुए चांदपुर रोड तक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वरिष्ठ पार्टी नेता कॉमरेड नरेश चंद्रा ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों संग मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गांधी के विचार आज भी सांप्रदायिक सौहार्द और लोकतंत्र के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.