चतरा, जनवरी 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सुभाष चौक पर शुक्रवार को भाकपा अंचल परिषद ने सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिमरिया सीओ के काली करतूत जैसे दाखिल खारिज में कर्मचारी के माध्यम से पैसा लेना, खाता नंबर, प्लॉट नंबर को गलत बताकर सुधारने और ऑनलाइन के नाम पर पैसे की उगाही करना। इतना ही नहीं अपने कार्यालय में किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना, इनका सगल बन गया है। यह हस्ताक्षर अभियान लगातार पांच दिनों तक चलाया जाएगा। आज के हस्ताक्षर अभियान में पार्टी की तरफ से ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष अर्जुन कुमार, जिला मंत्री कॉमरेड गयानाथ पाण्डेय, सिमरिया अंचल मंत्री कॉमरेड जवाहर विश्वकर्मा, कॉ. हरिनाथ यादव, कॉ. शेखावत अली, कॉ. रामसागर सिंह, कॉ. दशरथ ठाक...