कोडरमा, दिसम्बर 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भाकपा जिला परिषद की बैठक शुक्रवार को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय मैदान में अंचल मंत्री पुरुषोत्तम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्थानीय मुद्दों, रोजगार, मनरेगा, ग्राम विकास योजनाओं और जिले में बढ़ते अवैध बालू उठाव पर गंभीर चर्चा की गई। पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि जल्द डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए महादेव राम ने कहा कि राज्य में ग्राम विकास की अधिकांश योजनाएं ठप पड़ी हैं। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है और मनरेगा कर्मियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। सोनिया देवी ने कहा कि जिले में पुलिस और अंचलाधिकारी की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध बालू उठाव हो रहा है। इसमें भारी कमीशनखोरी शामिल है। बैठक को अंचल मंत्री कोडरमा सुखदेव पांडे, अंचल मंत्री च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.