भाकपा के लोगों ने सरदार भगत सिंह की मनाई जयंती
भदोही, सितम्बर 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सोमवार को भुसौला गांव स्थित कमलाशंकर यादव के आवास पर शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इसमें उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सरदार भगत सिंह, भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे। अपने अदम्य साहस और बलिदान से देश की आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा दी। भगत सिंह ने न केवल अपने जीवन का बलिदान दिया, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने वाले आदर्श भी स्थापित किए। उनका सपना एक ऐसा भारत था, जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित हो। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कहा कि आज के दिन, हमें सरदार भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.