बिहारशरीफ, मई 24 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय डाक बंगला परिसर में रविवार को भाकपा की बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी। प्रभारी पर्यवेक्षक चंदेश्वर चौधरी ने कहा कि बिहार में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डीजल, पेट्रोप व गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। नीट पेपर लीक ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार ने की। बैठक में मनोज कुमार, श्रवण कुमार, अजय कुमार, रघुवंश कुमार, विनय कुमार, त्रिवेणी यादव, धर्मवीर बिंद, लक्ष्मण बिंद, कांति देवी आदि मौजूद थीं। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय) यह भी पढ़ें- भाकपा की बैठक में सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...