भाकपा की बैठक, निधन पर शोक
बलिया, जून 16 -- बलिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी सदस्यों तथा ब्रांच मंत्रियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें संगठन की मजबूती और निचले स्तर पर ईकाई गठित करने पर जोर दिया गया। शिवपुर दियर नम्बरी के कृपा राय के डेरा निवासी श्रीभगवान तथा उजियार निवासी अशोक केसरी के निधन पर श्रद्धांजलि भी दी गई। बैठक में प्रेमनाथ राय, रामकृष्ण यादव, परमात्मा नंद राय, अवध नारायण सिंह, गोरखनाथ वर्मा, भरत, राकेश वर्मा, गोपाल, राधेश्याम यादव, विजय शंकर, इजरायल, योगेश यादव, अर्जुन, त्रिपुरारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.