भाकपा की पदयात्रा छठे दिन भी जारी
समस्तीपुर, अगस्त 11 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र के उजान पंचायत में भाकपा की ओर से 'बदलाव सरकार जरूरी है' रैली के तहत पदयात्रा एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा अंचल मंत्री राजेश कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे भाकपा राज्य परिषद सदस्य प्रयाग चंद्र मुखिया ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी समेत कई समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने आगामी एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित बदलाव रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। अंचल मंत्री राजेश कुमार साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन को और तेज करने की अपील की। यह भी पढ़ें- भाकपा की पांच दिवसीय पदयात्रा संपन्न सभा को राम उदगार मुखिया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.