भाकपा का केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग के लिए आंदोलन कल
पटना, जुलाई 18 -- भाकपा की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग के लिए आंदोलन का कार्यक्रम 20 जुलाई को होगा। कार्यक्रम राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। शनिवार को भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सभी जिला मुख्यालयों में प्रतिरोध मार्च आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार परीक्षा में धांधली रोकने में विफल रही है। इस सरकार में अबतक 21 बार पेपर लीक हुए हैं। केंद्र सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की बजाए पेपर लीक को ही सही ठहराने में लगी हुई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से धरना दे रहे छात्रों की मांगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.