भागलपुर, मार्च 1 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र एवं राज्य सरकार के कॉरपोरेट पक्ष नीति एवं गरीबों के आवास उजाड़ने के खिलाफ सुल्तानगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय पर शनिवार को अपनी सात सूत्री मांग के समर्थन में प्रदर्शन और धरना दिया। पार्टी के अंचल सचिव वकील मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शन राहुल नगर पार्टी कार्यालय से निकाला गया। कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में नारा लगाते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किए। राज्यपाल के नाम अपना मांगपत्र बीडीओ संजीव कुमार को समर्पित किया। बीडीओ द्वारा मांग पत्र एसडीएम ‌को भेज दिया गया। धरना पर बैठे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमारी सात सूत्री मांग है। इस अवसर पर अंचल सचिव के अलावे उदयकांत झा, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सहित मनोहर शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...