भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया गांवों का दौरा
शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- शाहजहांपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक सितंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए जिले में जनसंपर्क अभियान चलाया। राष्ट्रीय आह्वान के तहत आयोजित होने वाली रैली में महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वरिष्ठ नेता रामशंकर लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का तूफानी दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने बलिया, रामपुर, बरकतपुर, अहमदपुर, बहादुरपुर, शंकरपुर समेत तमाम गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान मोहम्मद सलीम, अर्जुन शर्मा, रामकृष्ण वर्मा, बेचेलाल, रामकरण, रामदीन, मनोहर, जनरल सिंह और मुरली लाल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई, रोजगार की मांग को लेकर भाकपा कार्यकर्ता दिल्ली रवाना यह भी पढ़ें- Aurangabad ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.