भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर
शाहजहांपुर, मार्च 15 -- रोशनगंज स्थित क्रांतिकारी किसान पार्टी कार्यालय पर आज भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी कामरेड अफरोज आलम ने कहा कि अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के युद्ध को रोकना जरूरी है, क्योंकि युद्ध का सबसे अधिक असर आम जनता पर पड़ता है।उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण महंगाई बढ़ती है और इसका सीधा असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.