भाकपा और खेत मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन
बेगुसराय, मई 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भाकपा एवं खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले प्रखंड की सभी नौ पंचायतों में मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। आयोजित धरना-प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता रजाकपुर में गंगा साह, विष्णुपुर में लक्ष्मी तांती, हसनपुर बागर में मो. नसीम रब्बानी तथा पहसारा पश्चिमी में अनुभव कुमार केशव समेत अन्य नेताओं ने की। सहायक अंचल मंत्री जितेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलकर साल में 125 दिनों तक रोजगार देने की घोषणा तो की गई, लेकिन धरातल पर मजदूरों को पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- ख़ेमयू ने दिया धरना उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.