भाकपा अपराध और बुलडोजर नीति के खिलाफ जनसंघर्ष करेगी
पटना, मई 24 -- भाकपा राज्य में बढ़ते अपराध और बुलडोजर नीति के खिलाफ जनसंघर्ष तेज करेगी। जिला मुख्यालयों पर किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और नौजवान संघ सोमवार को धरना-प्रदर्शन करेगा। वहीं, विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान जनसंगठन विधानसभा मार्च करेगा। रविवार को पार्टी कार्यालय जनशक्ति भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. गिरीशचंद्र शर्मा, पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार और राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22-23 मई को छपरा में पार्टी की राज्य परिषद की बैठक हुई। इसमें जनसंघर्ष को और तेज करने का निर्णय लिया गया है। भाकपा नेताओं ने कहा कि बिहार विधान परिषद की सारण और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार देने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- भाकपा राज्य परिषद की बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.