बेगुसराय, अप्रैल 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। रजाकपुर में शनिवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक पूर्व मुखिया गणेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में नावकोठी के पूर्व मुखिया अजय सहनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उपस्थित सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंचल प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने आम लोगों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत बनी हुई है जिससे आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए करीब 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। एक सिलेंडर इतने लंबे समय तक नहीं चल पाता जिसके कारण महिलाओं को फिर से पारंपरिक जलावन का सहारा लेना पड़ रहा है। बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर जनआंदोलन छेड़ने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही, जनकोष संग्रह के लिए भी तिथि निर्धारित करने पर सहमति बनी...