भाकपा अंचल कमेटी की बैठक में धरना प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा
कोडरमा, अगस्त 21 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। भाकपा चंदवारा अंचल कमेटी की बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामकृष्ण शर्मा ने की। वहीं अंचल सचिव सचिदानंद पांडेय ने पिछले कार्रवाइयों का समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य रूप से जिप सदय महादेव राम उपस्थित थे। बैठक में कोडरमा जिले के गरीब 8 हजार 336 राशन कार्डधारियों का रद्द किये कार्ड को पुन: बहाल करने, पिछले पांच महीनों से पेंशनधारियों का पेंशन नहीं मिलने, माइंस एंड मिनरल्स अमेंडमेंट एक्ट 2026 के खिलाफ कोडरमा में 29 अगस्त को जिला समाहरणालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन की जायेगी। इसकी तैयारी को लेकर बैठक हुई। मौके पर पुरुषोत्तम यादव, दशरथ पासवान, हिरामण रजक, बसमतिया देवी, मुस्लिम अंसारी, कुलेश्वर पंडित, बासदेव यादव समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.