मेरठ, मार्च 26 -- थाना इंचौली क्षेत्र के लावड़ के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी निवासी युवक ने गुरुवार को भाई से मोबाइल फोन पर विवाद होने के बाद खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। परिजनों ने आननफानन में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लावड़ के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी 28 वर्षीय सलमान की किसी बात को लेकर गुरुवार सुबह फोन पर बड़े भाई इमरान से नोकझोंक हो गई थी। फोन पर हुई कहासुनी के बाद गुस्साए सलमान ने चाकू से अपने पैर पर एक के बाद एक कई वारकर घायल कर लिया। जिसके वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने युवक को आननफानन में मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी आयशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.