बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता छोटे भाई से विवाद होने पर नशे में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार निवासी 60 वर्षीय रामकिशोर ने शनिवार की रात घर के समीप लगे शीशम के पेड़ पर अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद छोटे भाई ने शव फंदे से लटकता देखा तो चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पड़ोसी अशोक ने बताया कि रामकिशोर की शादी नहीं हुई थी। वह भिक्षा भ्रमण करता था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। शनिवार की रात वह नशे की हालत में घर आया और उत्पात मचाने लगा। इसी बात को लेकर उसका छोटे भाई से विवाद हो गया। नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...