कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के चलौली गांव में बुधवार दोपहर पारिवारिक विवाद के चलते युवक फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।चलौली गांव निवासी मिट्ठू लाल किसानी करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा 20 वर्षीय रवि सिंह जेसीबी चालक था। लोगों के अनुसार बुधवार सुबह उसका बड़े भाई से किसी बाद को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। रवि का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा, लेकिन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार...