बदायूं, जून 10 -- बदायूं। भाई से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई का है। गांव निवासी गौरव पुरी बुधवार को अचानक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। यह भी पढ़ें- भाई से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा सूचना पर बिल्सी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक से बातचीत शुरू की और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्र...