शाहजहांपुर, जून 29 -- खुटार। क्षेत्र के गांव हिटौटा में रविवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की हालत अब खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार राजबहादुर की पुत्री दिव्या और 11 वर्षीय पुत्र अपरीव घर पर मौजूद थे, जबकि परिजन बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने के दौरान भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- भाई से विवाद के बाद किशोरी ने कीटनाशक पीया, हालत बिगड़ी इसी दौरान क्षुब्ध होकर दिव्या ने फसल सुरक्षा के लिए रखी कीटनाशक दवा पी ली। घटना के बाद वह जमीन पर गिर गई। भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच...