संवाददाता, मार्च 8 -- बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने छोटे भाई को फोन कर बताया था कि वह अपनी जान देने जा रहा है और उसे बोरिंग पर आने के लिए कहा था। जब तक परिजन खेत तक पहुंचे, तब तक युवक फंदे पर झूल चुका था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पपरेंदा गांव निवासी 18 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू प्रजापति पुत्र दिनेश प्रजापति शुक्रवार की रात नशे की हालत में घर पहुंचा था। घर आने के बाद किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया।भाई को बताकर सुसाइड किया बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह घर से निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर खेतों की ओर चला गया। खेत में पहुंचने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.