भाई से बहन का मांगा नंबर, शिकायत पर पीटा
कौशाम्बी, मई 25 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के युवक ने देर रात फोन करके भाई से उसकी चचेरी बहन का नंबर मांगा। इसकी शिकायत परिजन युवक के घर लेकर गए तो मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सौरई बुजुर्ग निवासी जयकरन ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके भतीजे ओम को गांव के ही विनोद पुत्र रामचंद्र ने शनिवार की देर रात फोन किया और उससे उसकी चचेरी बहन का मोबाइल नंबर मांगा। ओम ने इसकी शिकायत करने की धमकी दी तो उससे अभद्रता की गई। दूसरे दिन जानकारी हुई तो विनोद के घर शिकायत लेकर गया। शिकायत सुनने के बजाय रामचंद्र, संतोष व विनोद ने उसको गाली-गलौज देना शुरू कर दिया, इतना ही नहीं घेरकर मारापीटा। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.