हरिद्वार, मार्च 3 -- गुरुकुल हेलीपैड पर मंगलवार को उस समय असहज स्थिति बन गई, जब मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले भाजपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। सुरक्षा घेरे में जाने से रोके जाने पर नेता नाराज हो गए। स्थिति बिगड़ती देख अफसरों ने बीच-बचाव किया, लेकिन नेताओं ने हेलीपैड पर ही मुख्यमंत्री से अफसरों की शिकायत कर दी। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। उनको केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने बैरागी कैंप जाना था। लेकिन, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने हेलीपैड पर सुरक्षा घेरा बना दिया। उसी दौरान दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि और सुनील सैनी, भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी एवं हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी समेत कई नेता सुरक्षा घेरे के भीतर जाने लगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.