आगरा, जनवरी 22 -- कमला नगर क्षेत्र में आपसी संबंधों का फायदा उठाकर एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर घर से करीब एक करोड़ रुपये के गहने और एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। मामला तब सामने आया, जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में महिला चोरी करती दिखाई दी। पूछताछ में उसने घटना कबूल कर ली और कुछ गहने व 25 हजार रुपये लौटा दिए। बाकी रकम लौटाने के लिए उसने चेक भी दिए। पीड़िता पारूल गुप्ता निवासी प्रोफेसर कॉलोनी की तहरीर पर पुलिस ने नीलम शर्मा और उसके भाई नरेंद्र शर्मा निवासी कमला नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार नीलम शर्मा का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान गहने और नकदी गायब होने लगे। कैमरे लगवाने के बाद चोरी का खुलासा हुआ। आरोपितों ने पहले माफी मांगकर रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.