उन्नाव, अप्रैल 21 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पखरौरा गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर भाई और भाभी पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।कोतवाली क्षेत्र के पखरौरा गांव निवासी हिना ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 19 अप्रैल की रात उसके भाई रुआब और भाभी इकरा ने गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। जब उसे बचाने के लिए 9 वर्षीय बच्ची हबीबा आगे आई तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद आरोपित अपने कमरे में चले गए। यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी पर घर में घुसकर मारपीट,वृद्धा समेत तीन घायल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...