कन्नौज, अप्रैल 21 -- तिसौली गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई व उसके पुत्रों पर खेत पर अवैध कब्जा करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तिसौली निवासी सुभाष पुत्र रामस्वरूप ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके और उसके भाई के नाम कृषि भूमि दर्ज है। आरोप है कि उसके भाई और उसके तीनों पुत्रों ने उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंगई के बल पर खेत पर काबिज हैं और शिकायत करने पर लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उच्चाधिकारियों से भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उसने बताया कि 15 अप्रैल की शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.