मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुरानी रंजिश और विवाद को लेकर दुकानदार पंकज कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए। मामले में पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें अपने भाई और भतीजों पर दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला करने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है।उसने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह अपनी लड्डू-पेड़े की दुकान पर थे। इस बीच उनका भाई प्रवीन कुमार, भतीजे राहुल साव, अमन और कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा। यह भी पढ़ें- पराली जलाने का आरोप लगा तीन भाइयों को पीटा आते ही प्रवीन ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया कि जब उन्होंने घटना का वीडि...