भाई व पिता ने युवक का गला कसा, रिपोर्ट दर्ज
बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। कोतवाली देहात के जमालपुर गांव निवासी महेंद्र यादव ने पिता व भाई पर बंटवारे को लेकर गला कसने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को शाम करीब सात बजे पिता केशवदास व भाई सुरेंद्र उसे बंटवारा के लिए खेत ले गए। वहां लाठी-डंडों से पीटा और गला कसकर मारने का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। फांसी लगने के कारण उसकी हालत खराब है और मेडिकल कॉलेज में डाक्टरी भी कराई है। पुलिस ने पिता-पुता के खिला जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- नलकूप जा रहे युवक को दबंग ने पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.