काशीपुर, जनवरी 19 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपने भाई और उसके साले पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सैनिक कॉलोनी निवासी युवराज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके जमीन के सामने गड्डा बना है, जिसमें उसका भाई रवि शंकर गंदगी डालता है। आरोप है कि विरोध करने पर उनके भाई और उसके साले ढकियाकला निवासी रोहन ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और फावड़े से उसकी पत्नी पर भी हमला का प्रयास किया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.