भाई-भाभी पर लगा मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 9 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पहितियापुर गांव में सोमवार की सुबह भू-विवाद में भाई और भाभी ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गांव निवासी अच्छेलाल रजक ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह अपने खेत की मेड़ बांध रहा था। उसी समय बड़े भाई मिट्ठूलाल रजक और उनकी पत्नी निर्मला देवी आकर अभद्र टिप्पणी कर दिए। मौके पर पहुंची पीआरबी ने दोनों पक्षों को सिंगरामऊ थाने ले गई जहां पर थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए पीड़ित का मेडिकल कराते हुए आरोपी का चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- जबरन जमीन कब्जाने व मारपीट के आरोप में 17 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.